फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीनी रंजिश में तीन किसान घायल, आठ लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव नंगला काटर में जमीनी विवाद को लेकर किसानों पर हमला हुआ, जिसमें तीन घायल हुए और आठ लोग हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मंगलू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को खेत पर सिंचाई के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टरों से फसल बर्बाद कर दी। विरोध करने पर मंगलू सिंह, उनके भाई मेहरचंद और भतीजे भानु प्रताप पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला हुआ। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलू सिंह ने जयवीर सिंह, उनके पुत्रों विपुल व गौरव, और जसवीर सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पांच ट्रैक्टरों सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें