फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से बच्ची सहित तीन घायल

विज्ञापन
मकान की छत गिरने पर उसके नीचे दबकर घायल हुई बच्ची। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। दुर्वेशपुर गांव में रविवार दोपहर अचानक मकान की छत गिरने से सात वर्षीय बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं मकान में बंधी एक भैंस की मलबे में दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्त में बाद घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। मकान मालिक को गंभीर हालत में मेडिकल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम दुर्वेशपुर निवासी टाटा पुत्र संतू का गांव में कच्चा मकान है। रविवार दोपहर टाटा और उसकी पत्नी राकेश सात वर्षीय बेटी प्रियंका के साथ घर में थे। दूसरे कमरे में दो भैंस बंधी हुई थी। इस दौरान अचानक मकान की छत गिरने से तीनों मलबे में दब गए। यह देख ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। वहीं दोनों भैंस भी मलबे में दब गई। एक भैंस को ग्रामीणों ने निकाल लिया, जबकि दूसरी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मकान मालिक टाटा को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल रेफर कर दिया। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि टाटा मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

मकान की छत गिरने पर घायल हुआ व्यक्ति।- फोटो : PARIKESHGARH

मकान की छत गिरने के बाद जमा भीड़।- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें