फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनगणना प्रशिक्षण से तीन कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से 26 से 28 अक्तूबर तक संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी दीपिका शुक्ला प्रशिक्षण कार्यक्रम का नियमित निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान 26 और 27 अक्तूबर को तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें प्राथमिक विद्यालय झिटकरी की शिक्षा मित्र रविता देवी, संत जोसफ गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना की प्रवक्ता संजना जेलार्ड और सहायक अध्यापक इनिड जोसेफ शामिल हैं। नगर पालिका की ओर से तीनों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें