फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से SMS भेजकर पत्नी को दिया तीन तलाक

Sun, 07 Jan 2018 04:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
तीन तलाक मुद्दा
विज्ञापन

शामली के कैराना में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। आरोप है कि पति ने मोबाइल पर मैसेज के जरिए तीन बार तलाक दे दिया। इस बाबत पीड़िता के पिता ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें : मुस्लिम महिलाओं ने किया तीन तलाक बिल का विरोध, सरकार से रखी ये मांग
विज्ञापन


कस्बा कैराना के मोहल्ला कलालान निवासी नसीम अहमद पुत्र काला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी यासमीन की शादी छह वर्ष पूर्व कैराना के ही मोहल्ला खैलकलां काजी का बाग निवासी मसूक अली पुत्र मकसूद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दस लाख रुपये और 14 बीघा कृषि भूमि अपने नाम कराने की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर यासमीन का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। बाद में मकसूद और उसके पुत्र मोहम्मद अली ने धोखाधड़ी करके उनकी छह बीघा भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया था। अब उसकी पुत्री को आरोपी पति मसूक अली ने मोबाइल फोन पर मेसेज भेजकर तीन बार तलाक कह दिया है। विवाहिता के पिता नसीम अहमद ने कहा कि यह तलाक गैरकानूनी तरीके से दिया गया है, जिससे उसकी पुत्री का भविष्य खराब हो गया है। इसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी भी रचा ली है। पुलिस ने आरोपी पति मासूक अली, भाई मोहम्मद अली, मकसूद पुत्र काला, खैरून्निशा पत्नी मकसूद, इशरत पत्नी मोहम्मद अली और मंसूर अली पुत्र महमूद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गौरतलब है कि मामले में नामजद मोहम्मद अली पूर्व में नगरपालिका कैराना चेयरमैन पद का प्रत्याशी रहा है और मजलिस-ए-अहरार का प्रदेश अध्यक्ष भी है। कैराना कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें