सिवालखास व हर्रा का था अतिरिक्त चार्ज
अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह पर लावड़ नगर पंचायत के अलावा सिवालखास व हर्रा नगर पंचायत का भी अतिरिक्त कार्यभार था। साथ ही असलम पर भी लावड़ के अलावा हर्रा और खिवाई नगर पंचायत का लिपिक का चार्ज था।
सप्ताह भर पहले असलम पर हुई थी कार्रवाई
लावड़ नगर पंचायत में तैनात असलम पर विभिन्न मामलों में धांधली बाजी की शिकायत कमिश्नर से की गई थी। जिसको लेकर मामले की जांच चल रही थी। असलम ने लावड़ नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति पाई थी बाद में लिपिक के पद की जिम्मेदारी मिली। लेकिन नियम विरुद्ध लिपिक का पद दिए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। सप्ताह भर पहले ही कमिश्नर के आदेश पर असलम से लिपिक का चार्ज छीन लिया गया था और दोबारा सफाई कर्मचारी के पद की जिम्मेदारी दी गई।