मेरठ मेडिकल में शुक्रवार को कोरोना के संदिग्ध 300 मरीजों के सैंपलों की जांच हुई। आज हुई जांच में कुल तीन मरीज पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक मेरठ का जबकि दूसरा शामली और तीसरा बुलंदशहर का रहने वाला है। इन तीनों मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के मेडिकल काॅलेज में आज कुल तीन सौ सैंपलों की जांच में 130 सैंपल मेरठ शहर के थे। बताया गया कि कुल सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं।
मेरठ के हाॅटस्पाॅट हुमायुंनगर के समीम लखीपुरा इलाके के रहने वाले 67 साल एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह रुड़की से आए जमातियों के संपर्क वाला है। मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 69 हो गई है।
शुक्रवार रात को एक और कोरोना संक्रमित को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 15 मरीज़ों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। वहीं दो की मौत हुई है। फिलहाल 52 कोरोना संक्रमितों का मेरठ मेडिकल में इलाज चल रहा है। अब तक मिले मरीज़ों में 33 जमाती हैं और 10 इनके संपर्क वाले हैं।