बागपत में पकड़े गए मवेशियों से लदे ट्रक के मामले में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पंजाब से मवेशियों की तस्कर कर मेरठ कटान के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
मीतली गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा। ट्रक से 100 के लगभग कटरे बरामद किए। ग्रामीण ट्रक में तोड़फोड़ कर कटरों को पालने के लिए अपने-अपने घर ले गए। पशु तस्कर मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने पशु तस्कर गोविंदा पुत्र कपूरा, बिट्टू पुत्र प्रकाश, अजय पुत्र मलफीत निवासी नंगला फतेहाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तस्कर पंजाब से पशु खरीद कर मेरठ कटान के लिए ले जा रहे थे। मेरठ में उन्हें अफजल नाम के व्यक्ति को पशु सप्लाई करने थे। उन्हें प्रति चक्कर के पांच सौ रुपये मिलते हैं। ट्रक में बीच में लकड़ी के तख्ते लगाकर ऊपर नीचे कटरे लाद रखे थे। तख्ते टूटने के कारण आठ-दस कटरों की मौत हो गई। यदि तख्ते नहीं टूटते तो वे पकड़े नहीं जाते। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/