वहीं कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और डूबे युवकों को तलाश कराया। इसके बाद दोनों युवकों को अचेतावस्था में बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी अपनी सरकारी गाड़ी से दोनों युवकों को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव नागल घाट पर हरियाणा के जिला करनाल की कोतवाली नीलोखेड़ी के गांव गौरवगढ़ निवासी भीमसेन अपने परिवार के साथ यमुना नदी पर स्नान करने के लिए आया था। उसका 18 वर्षीय पुत्र साहिल भी गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। वहां नहाने आए अन्य लोगों ने साहिल को बाहर निकाला और बयाना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बयाना चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/