फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नानू गंगनहर पुल के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जेवरी गांव निवासी शाहरुख अपने साथियों आरिफ और शोएब के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा शाहपुर गया था। बुधवार दोपहर तीनों युवक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नानू गंगनहर पुल के पास पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी सरधना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें