फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच मेरठ के परतापुर में तीन चमगादड़ के शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 29 Apr 2020 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
bat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना के बीच मेरठ के परतापुर में तालाब के किनारे मृत मिले तीन चमगादड़ों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चमगादड़ों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। टीम के अनुसार चमगादड़ों की मौत किस कारण से हुई है यह जानने के लिए उनके शव बरेली भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम महरौली में तालाब के किनारे तीन चमगादड़ मृत मिले। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की और चमगादड़ों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय सिंह के अनुसार ग्राम प्रधान गंगाराम ने सूचना दी थी कि तालाब के किनारे तीन चमगादड़ मृत मिले हैं। बताया कि मंगलवार को भी यहां चमगादड़ मृत मिले। ये चमगादड़ आम चमगादड़ों से साइज में काफी बड़े हैं। डीएफओ अदिति शर्मा को इसकी सूचना दे दी गई है। चमगादड़ों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच के लिए उनके शव बरेली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें