फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खुले में कुर्बानी करने पर तीन हिरासत में, तीन मौके से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। वंदना विहार कॉलोनी मोहल्ला मुन्नालाल में खुले में गली में भैंस की कुर्बानी करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन मौके से फरार हो गए। इकराम नगर में खुले में भैंस की कुर्बानी किए जाने की किसी ने 112 पर सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से उज्जमिल, आदिल व तालिब निवासी मोहल्ला मुन्नालाल को हिरासत में लिया। इनके पास से पशु काटने वाले औजार भी बरामद किए। जबकि हनीफ, सलमान व अब्दुर कादिर मौके से भाग निकले। जिनकी तलाश जारी है। दरोगा प्रशांत मिश्र ने आरोपी मुजम्मिल, कादिर, तालिब, हनीफ, सलमान व अब्दुल कादिर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके पर पड़े भैंस के शव को पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें