फोटो भी गंगानगर। इंचौली थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंचौली थाना प्रभारी नरेश कुमार के मुताबिक 5 नवंबर को सिखेड़ा गांव में झगड़े में कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की सूचना मिली थी। गांव निवासी सचिन ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसआई राहुल यादव, महिला एसआई रजनी, अनुराग यादव आदि ने मुखबिर की सूचना पर अमित पुत्र सोमपाल, आशू पुत्र टीटू निवासी सिखेड़ा और आशिक उर्फ डेनी पुत्र मुनेशपाल निवासी उल्देपुर को निर्माणाधीन बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।