फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अश्लील गानों पर डांस कर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दशरथपुर गांव में शुक्रवार देर रात अश्लील गानों पर डांस करते हुए फायरिंग कर रहे तीन युवकों को गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सकौती गांव निवासी निशांत, ऋतिक और विशांत शनिवार रात शराब के नशे में कार से दशरथपुर पहुंचे। गांव के मुख्य मार्ग पर कार खड़ी कर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाते हुए डांस करने लगे। ग्रामीणों के विरोध पर युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर तीनों युवकों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें