मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में चांदबीबी के घर में घुसकर मारपीट व डकैती डालने वाले 27 आरोपियों में से तीन नामजद आरोपी शोएब, अदीब व अरहम को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों ने दो लाख रुपये, जेवरात, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि लूट लिए थे।
शाहपीर गेट निवासी चांदबीबी ने शुक्रवार को तहरीर दी थी कि बृहस्पतिवार दोपहर बेटा दाराब व दिव्यांग पति अब्दुल माजिद के साथ घर पर मौजूद थी। इसी बीच नकाबपोश 27 आरोपी लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस गए थे। आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर जानेलवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने दाराब का गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। हमले की घटना घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। हमलावरों ने घर मे घुसकर जमकर उत्पात मचाया था। घर में रखे सामान मे तोड़फोड़ की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शोएब, शाहजेब, आकिब, अदीब, सऊद, अरहम व अतीक समेत 20 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।