फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी पकड़े

Thu, 04 Sep 2025 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। अख्तियारपुर गांव निवासी महिला पिंकी पर की गई फायरिंग के मामले में बुधवार को पुलिस ने अझौता मोड के पास से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दौराना थाने पर सात अगस्त को पिंकी ने दर्ज कराए केस में बताया था कि अख्तियारपुर गांव निवासी समक्ष, रामबीर, जो वर्तमान में रोहटा रोड पर रह रहे हैं, वह 6 अगस्त को अपने कुछ साथियों के साथ स्कार्पियों में सवार होकर उसके घर आए थे। उन्होंने पिंकी के बेटे के बारे में जानकारी की, जिस पर महिला ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया था। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और फायरिंग कर दी।
महिला ने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई थी। पुलिस तभी से वांछित चले आ रहे आरोपियों की तलाश कर रही थी। सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने अझौता मोड के पास से सक्षम, गंगानगर के सलारपुर निवासी प्रीत चौधरी, अलीपुर निवासी दिशांक को पकड़ लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि महिला के बेटे से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर उन्होंने खौफ पैदा करने के लिए फायरिंग की थी। पूछताछ के बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें