फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार, औजार व वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना पुलिस ने गोकशी की घटनाओं में संलिप्त तीन आरोपियों नौशाद, नईम और आरिफ निवासी टेहरकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त औजार और एक छोटा हाथी (वाहन) बरामद किया है। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।

बताया गया कि 15 अप्रैल को क्षेत्र के बेगमाबाद गांव के जंगल में रजबहे के पास संरक्षित पशु के अवशेष पड़े मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेजते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने मिलक टेहरकी रजबहे के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने गोकशी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। साथ ही बताया कि घटना के बाद अवशेष बेगमाबाद के जंगल में फेंके गए थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से गोकशी के औजार और एक टाटा मैजिक वाहन बरामद किया। थाने लाकर पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गोकशी की घटनाओं में आरोपी संलिप्त थे। उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें