फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: एक करोड़ की ठगी का खुलासा, रघुनंदन ज्वेलर्स से ज्वेलरी ठगने वाले तीन हिरासत में, गहने बरामद

Thu, 05 Mar 2026 10:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Jewellery fraud case: मेरठ के आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने अधिकांश गहने बरामद कर लिए हैं और बाकी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
पंकज भारद्वाज और उसके साथी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी ठगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार ठगे गए अधिकांश गहने बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी गहनों की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


 

सात राज्यों में दबिश के बाद मिली सफलता
इस सनसनीखेज ठगी की वारदात के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल और मुंबई समेत सात राज्यों में दबिश दी थी। करीब दस संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ठग गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी कहां से हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हिसार का पंकज भारद्वाज मास्टरमाइंड
जांच में सामने आया कि हरियाणा के हिसार निवासी पंकज भारद्वाज इस ठगी का मास्टरमाइंड है। पुलिस के अनुसार गिरोह पहले भी वाराणसी समेत कई शहरों में ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। मामले में पश्चिम बंगाल के कृष्णा तिवारी और सचिन झुनझुनवाला की भी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

ऐसे दिया गया था ठगी को अंजाम
18 फरवरी को सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स के संचालक तन्मय अग्रवाल को कृष्णा नाम के व्यक्ति ने कॉल कर खुद को दिल्ली का आभूषण कारोबारी बताया था। उसने एक करोड़ रुपये के गहनों का ऑर्डर दिया और अपने कथित भतीजे को ज्वेलरी देखने के लिए भेजा। ज्वेलरी की फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई और पसंद किए गए गहने भतीजे को दे दिए गए।

इसी दौरान भगवान बुक डिपो के संचालक प्रवीण शर्मा भी वहां पहुंचे और एक करोड़ रुपये ज्वेलर्स को दे दिए। जैसे ही कथित भतीजा गहने लेकर निकला, दोनों कारोबारियों के बीच विवाद शुरू हो गया और ठगी का खुलासा हुआ।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सुराग
पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम से संदिग्ध युवक की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली थी। इसके अलावा विभिन्न थानों की पुलिस और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। एसएसपी अविनाश पांडे के अनुसार तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शेष गहनों की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें