फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे लाइन का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी दबोचे, चोरी किया गया 10 क्विंटल लोहा बरामद

Fri, 26 May 2023 11:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना रेलवे लाइन निर्माण के दौरान लोहा चोरी कर बेचने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी रेलवे लाइन का चोरी किया गया लोहा बेचने वाले गिरोह के सदस्य निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना रेलवे लाइन निर्माण के दौरान लोहा चोरी कर बेचने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का लोहा भी बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि गुरुवार सुबह तहसील रोड पर तेल गोदाम के निकट तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में रेलवे लाइन से लोहा चुराने की बात सामने आई। पकड़े गए तीनों आरोपी रेलवे लाइन का चोरी किया गया लोहा बेचने वाले गिरोह के सदस्य निकले।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: आज विश्वविद्यालय में शपथ लेंगे महापौर और पार्षद, 29 मई से वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों युवक मोहिउद्दीनपुर में रेलवे ठेकेदार के पास काम करते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आठ जोगल प्लेट, 540 लाइनर वजन, पिंडोल क्लिप व एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों के नाम विजय पुत्र तरसपाल, मोनू सोम पुत्र जगत सिंह निवासी चकबंदी व अफकार पुत्र निजामुद्दीन निवासी कालंद चुंगी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें