जानीखुर्द। जानी पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ तीन व्यक्तियों काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम जगबीर निवासी सिवाल खास, नीरज निवासी ढड़रा और सुखबीर निवासी जानी है। उनके पास से पुलिस ने 70 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं।