फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्यूशन से लौट रहे भाई-बहन स्कूटी की टक्कर से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे से ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहे भाई-बहन को बिना नंबर की स्कूटी के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्कूटी सवार मौके से भाग गया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी निवासी मंगल सिंह पुत्र निशान सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा जसमीत सिंह और भांजी समरीत कौर शुक्रवार शाम शाम करीब 6:00 बजे कस्बा हस्तिनापुर से ट्यूशन पढ़कर स्कूटी पर गांव लौट रहे थे। शनि मंदिर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बिना नंबर प्लेट की स्कूटी के चालक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जसमीत व समरीत गिरकर लहूलुहान हो गए। दोनों घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें