फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नलकूप से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई के जंगल में किसान चंद किरण के नलकूप से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी इरशाद, गुलफाम, व रिजवान निवासी कस्बा खिवाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान चंदकिरण के नलकूप से मंगलवार को आरोपियों ने ताला तोड़कर स्टार्टर समेत अन्य कृषि यंत्र को चोरी कर लिया था। किसान ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच में आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने करनवाल खेड़ी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें