फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को जहर देकर मारने और मीट बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पशुओं को जहर देकर मारकर उनका मीट बाजार में बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने 27 अगस्त को गेसुपुर नहर पुल के पास से करीब 18 क्विंटल मीट, दो पिकअप वाहन आदि बरामद किए थे। इस दौरान राशिद, आकिब समेत तीन आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा था। गिरोह के अन्य सदस्य भाग गए थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया था कि इस गिरोह के सदस्य पशुओं काे जहर देकर मारते हैं और बाद में उनका मीट, खाल और हड्डी बाजार में बेचते हैं।
सीओ ने बताया कि गिरोह के तीन अन्य सदस्यों भावनपुर के गांव अब्दुल्लापुर निवासी जीशान, अनस और लिसाडी गेट के मोहल्ला श्यामनगर निवासी वसीम को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि इस संबंध में गिरोह के नौ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था, जिसमें तीन आरोपी अभी वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें