फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की अधिकृत कंपनी के दो जेई सहित तीन गिरफ्तार, धड़ल्ले से कर रहे थे अवैध वसूली

Fri, 26 Jul 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी और साइड में खड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लाभार्थियों से अवैध वसूली का खेल सामने आया है। इसको अधिकृत कंपनी के कर्मचारी ही अंजाम दे रहे थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर ने जांच की, तो इसका खुलासा हुआ। मामले में दो अवर अभियंता और एक अन्य कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


डीएम आलोक कुमार पाण्डेय को शिकायत मिली थीं कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सहायता दिलाने के नाम पर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं, जिनमें जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और अधिकृत कंपनी के लोग शामिल बताए गए। डीएम ने एसडीएम अनिल कुमार सिंह को डूडा का प्रभार सौंपा और मामले की जांच का निर्देश दिया। 

गुरुवार को एसडीम ने डूडा कार्यालय जाकर जांच की। पता चला कि योजना में सर्वे करने, डीपीआर बनाने, जियो टैगिंग और निर्माण अधिकृत कंपनी मैसर्स स्पेस कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं। मौके से कंपनी कर्मी लव पंवार को पकड़कर नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रात करीब आठ बजे कंपनी के अवर अभियंता सेठपाल और अनुज सिंह को भी सदर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। 

एसडीएम ने बताया कि कंपनी के सात कर्मियों के निष्कासन की रिपोर्ट भेजी जा रही है। डूडा के कर्मियों की भूमिका की जांच भी कर रहे हैं और जल्दी ही अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें