फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी

Sun, 30 Apr 2017 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मवाना में हिंदू संगठन के नेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी है। अब हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कॉल कर हत्या की धमकी दी गई है। आरोपी ने खुद को सऊदी अरब का बताया है। पीड़ित ने नौचंदी थाने में तहरीर देते हुए पुलिस अफसरों को से सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के रामबाग कॉलोनी निवासी पंडित अमित भारद्वाज हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। एक सप्ताह पहले हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका था। शुक्रवार शाम अमित भारद्वाज के मोबाइल पर कॉल आई। पहली कॉल तो कट गई, उसके बाद एक मिनट बाद फिर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह सऊदी अरब से बोल रहा है। पाकिस्तान नागरिकों के बारे में जो शब्द बोले जा रहे है उसका बदला लिया जाएगा। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि या तो यह संस्था जल्द ही बंद कर दे नहीं तो तू अंजाम भुगत लेना। जिसके बाद धमकी देने वाले का नंबर स्विच ऑफ आया। शनिवार को हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नौचंदी थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। कहा, तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो वह थाने में धरना देंगे। इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा ने कहा कि पूरे मामले में साइबर सेल कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। हंगामा करने वालों में अमित चौहान, ओमप्रकाश, सुभाष, राहुल, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें