फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी समारोह में नशे में उत्पात मचाने के विरोध धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला किला खेवान में पीड़िता प्रतिका पत्नी राम किशन को उसकी बेटी की शादी में शराब पीकर उत्पात मचाने का विरोध करने पर आरोपी रोहित, करन व एक अज्ञात ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता प्रतिका ने तहरीर में बताया कि बीते बृहस्पतिवार को उसकी बेटी की शादी थी। मोहल्ला निवासी शराब पीकर शादी समारोह में मेहमानों के साथ गाली गलौज करते हुए उत्पात मचाने लगे। मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों को खदेड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने फोन पर उसकी बेटी व दामाद को जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोप है कि शनिवार देर रात वह अपने घर पर थी। आरोपी फिर से उसे कॉल कर धमकी देने लगे। कुछ देर बाद आरोपी उसके घर में घुसकर आए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों से अपनी बेटी व दामाद की जान को खतरा बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें