बजरंगदल के विभाग संयोजक को जान से मारने की धमकी
सरधना। बजरंगदल के विभाग संयोजक कुशावली निवासी मिलन सोम ने व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सोम ने बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मिलन सोम ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर पर बुधवार की रात 12:09 बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने हिंदुओं की लड़ाई लड़ने पर जान ने मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। सोम का आरोप है कि सरूरपुर क्षेत्र के डाहर गांव में एक मकान व धार्मिक स्थल की दीवार के निर्माण को लेकर जो विवाद चल रहा है उस मामले में ही गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी है। मिलन सोम ने थानाध्यक्ष से सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।