फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएम का पुतला फूंकने और आत्मदाह की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव रहावती निवासी सोनू ने 10 अप्रैल को तहसील में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए एसडीएम दीपक माथुर को पत्र दिया। सोनू ने पत्र में कहा है कि तेज बारिश के चलते उसका मकान ढह गया था। आज तक उसे आर्थिक मदद नहीं मिली है। बीते माह भी इसी बात को लेकर उसने सीएम का पुतला फूंकने और आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी पर उसे 24 घंटे हिरासत में रखा गया था। उस समय बीडीओ ने जल्द से जल्द मकान का निर्माण कराने की बात कही थी। ग्राम सचिव ने गांव में जाकर मकान का सर्वे भी किया, लेकिन उसके साथ धोखा किया गया। ब्लाक में जाकर उसे पता चला कि उसका सूची में नाम ही नहीं है। उत्पीड़न से दुखी होकर पीड़ित 10 अप्रैल को तहसील में सीएम का पुतला फूंकेगा और आत्मदाह कर जान भी देगा। उसने पत्र में न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें