फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़ के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी

Sat, 17 Jan 2026 08:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी विनोद उर्फ बबलू के घर से पानी का पाइप चोरी कर लिया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित विनोद उर्फ बबलू ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात को उसके पड़ोसी ने पानी का पाइप चोरी कर लिया। उसकी मकान की भी दीवार तोड़ने का प्रयास किया है। शनिवार को जब वह आरोपियों के घर पाइप लेने गया तो आरोपियों ने उसके गाली गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उसे छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने शनिवार को थाने में पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें