फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर तेजाब हमले की धमकी दी, दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी की महिला नाजरीन ने पति पर तीन तलाक देने और तेजाब हमले की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की महिला ने नाजरीन ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी दिल्ली के सीलमपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे हुए। पीड़िता के अनुसार पति ने कुछ दिन पूर्व उसे तीन तलाक दे दिया। आरोपी ने बच्चों सहित उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। आरोप है कि पति पीड़िता को तेजाब हमले और बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने दस जून को पुलिस से शिकायत की थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें