फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने आत्मदाह की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नासरपुर गांव निवासी एक वृद्ध ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मवाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज नहीं करने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नासरपुर गांव निवासी मांगेराम ने बताया कि बीती फरवरी को गांव निवासी एक युवक ने खेत से गांव लौटने के दौरान उसे गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में उसने तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। आरोप है कि तब से वह थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। जिस कारण आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। एसएसपी को सोमवार को प्रार्थना पत्र देेकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ तो वह आत्मदाह कर लेगा। थाना प्रभारी विनय आजाद का कहना है कि उनके आने से पहले का यह मामला है। इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें