फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अश्लील मैसेज भेजने के विरोध पर युवती को दी कॉलेज से उठवाने की धमकी

Thu, 17 Oct 2019 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मवाना में नगर निवासी महिला ने बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के विरोध पर कॉलेज से उठवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

 

बताया कि उसकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ती है। उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से अश्लील मैसेज व कॉलेज आ रहीं है। बुधवार को परेशान छात्रा ने कॉल व मेसेज न करने का विरोध किया।

विज्ञापन


जिस पर आरोपियों ने उसे मेसेज भेजकर कॉलेज के अंदर से ही उठवाने की धमकी दे डाली। जिसकी जानकारी छात्रा ने परिजनों को दी।
 

मैसेज पढ़कर परिवार दहशत में है। महिला के मुताबिक परिजनों ने उस नंबर पर बात की तो उन्हें भी भुगत लेने की धमकी दी। महिला के मुताबिक कार्रवाई न होने तक वह बेटी को कॉलेज नहीं भेजेंगे। वहीं, थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें