फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बस चालकों की मनमानी के कारण हजारों यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेरठ से हापुड़ के बीच चलने वाली अनुबंधित रोडवेज बसों पर आए दिन बस चालकों की तानाशाही बढ़ती जा रही है। सवारी पर झूठी रिपोर्ट कायम कराने की धमकी दे रहे हैं। इसे लेकर आए दिन मारपीट हो रही है।
मेरठ से हापुड़ के बीच में पहले प्राइवेट बसों का संचालन था। अब कई वर्षों से इस रोड पर रोडवेज की अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे का निर्माण होने के बाद बस चालक बस को फफूंडा व खरखौदा बाईपास से निकाल रहे हैं। कस्बा खरखौदा से करीब दर्जन भर गांव के हजारों यात्री आए दिन सफर करते हैं लेकिन बस बाईपास से जाने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। जब यात्री बसों को फफूंडा व खरखौदा कस्बे से निकालने की मांग करते हैं तो बस चालक अपनी तानाशाही दिखाते हुए यात्रियों से झगड़ते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का आरोप है कि बस चालक उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं। रविवार को भी एक यात्री का बस चालक से खरखौदा कस्बे से बस निकालने को लेकर विवाद हुआ। इसमें यात्री व बस चालक की आपस में मारपीट भी हुई। ऐसी घटना यात्रियों व बस चालकों में आए दिन हो रही हैं। नियमित रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्री मजबूरन निजी वाहनों से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


बयान...

खरखौदा में पुलिया का निर्माण चल रहा है। इसे लेकर खरखौदा थाना प्रभारी ने पत्र भिजवाया था। इस कारण मेरठ से हापुड़, बुलंदशहर जाने वाली बसों को बाईपास से निकाला जा रहा है। प्रयास किया जाएगा कि जांच कराकर कुछ बसों को कस्बे के अंदर से निकाला जाए। -राजीव कुमार, एआरएम, सोहराब गेट डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें