फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करनावल में बाबा बागवाला भंडारे में हजारों ने मांगी मन्नत

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा करनावल में आयोजित भंडारे में पहुंचे रालोद नेता संजय रसूलपुर। आयोजक
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा करनावल में रविवार को बाबा बागवाला कंकरवाली की स्मृति में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर माथा टेका और मन्नतें मांगी। उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। पूर्व चेयरमैन चौधरी सतीश के अनुसार, करनावल के बसने से पहले बाबा ने इस स्थान पर त्याग कर समाधि ली थी। तभी से क्षेत्र के लोगों की बाबा के प्रति गहरी आस्था बनी हुई है। बाबा के वंशजों ने उनकी स्मृति में इस भंडारे का आयोजन किया। करनावल के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। रालोद नेता संजय रसूलपुर ने भी बाबा की समाधि पर माथा टेका।

सरूरपुर। कस्बा करनावल में आयोजित भंडारे में पहुंचे रालोद नेता संजय रसूलपुर। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें