- सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंट विधायक के कैंप कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शिवाजी रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वाले 27 लोगों को सम्मानित किया। इनमें सात लोगों ने देहदान, चार ने अंगदान और 16 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया।
देहदान का संकल्प लेने वालों में अजय गुप्ता, कमल नयन बत्रा, कृष्णा रस्तोगी, राजपाल सिंह, जीवन दास गुलाटी, राजीव अरोड़ा एवं प्रीति अरोड़ा शामिल रहे। अंगदान का संकल्प लेने वालों में दीनानाथ गुलाटी, अरविंद रस्तोगी, श्रुति अग्रवाल एवं मनमोहन ढल शामिल रहे। इनके अलावा नेत्रदान का संकल्प लेने वालों में भावेश मेहता, अनिल चड्ढा, मुकुल अरोड़ा, गुलशन सचदेवा, अशोक चौपड़ा, विजय अरोड़ा, भीष्म लाल शर्मा, गुरुदत्त अरोड़ा, राजन खन्ना, अमित कक्कड़, मनमोहन आहूजा, पायल जैन, प्रमोद सिंह, कुमकुम गोयल, ज्योति शर्मा एवं जसमीत सिंह चड्ढा शामिल रहे।
विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान जैसे पुनीत संकल्प मानवता के प्रति समर्पण, निस्वार्थ सेवा और परोपकार की भावना के सर्वोच्च उदाहरण हैं। इन संकल्पों के माध्यम से व्यक्ति दूसरों के जीवन में आशा की नई किरण जगा सकता है और अपने जाने के बाद भी जरूरतमंदों के काम आने का भाव साकार कर सकता है। समाज में ऐसे कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।