फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सोहराब गेट बस अड्डे के सामने सदगुरु होटल में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले आरोपियों की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान की है। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भाजपा के एक बड़े नेता से जुड़े हैं।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के प्रीत विहार निवासी राजवीर सिंह के बेटे विकास और दिनेश सोहराबगेट बस अड्डे के सामने अपने सदगुरु होटल में बृहस्पतिवार को मौजूद थे। जहां पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार पांच-छह युवक आए। युवकों ने रात में करीब 1:30 बजे विकास से खाना मांगा। विकास ने होटल बंद होने की बात कहीं। जिस पर युवकों ने धमकी दी और विकास पर पिस्टल की बट से हमला किया। आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने गोलियां चला दीं। जिसमें एक गोली विकास के पेट में लग गई। आरोपी सीसीएसयू के छात्र बताए गए हैं। शनिवार को इंस्पेक्टर नौचंदी ने होटल और आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दिए। पुलिस ने दो आरोपियों विशाल और रवि निवासी बागपत की पहचान की। पकड़े गए संदिग्ध लोगों की निशानदेही पर फायरिंग करने वालोें की तलाश जारी है।
विज्ञापन

फुटेज से पहचाने विशाल और रवि
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में विशाल व रवि समेत छह युवक मारपीट, तोड़फोड़ व फायरिंग करते कैद हुए हैं। विशाल व रवि सीसीएसयू के छात्र हैं और किराए पर रहते हैं। रात में दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने आए थे। खाना न देने पर इस वारदात को अंजाम दिया है। विशाल और रवि अक्सर इस होटल में आते रहते थे। जिसके चलते कर्मचारियों ने फुटेज के आधार पर दोनों को पहचान लिया।
बाप रे बाप! ये छात्र है या गुंडे
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपियों की अराजकता कैद है। फुटेज को जिसने देखा, वो ही बोला कि कि बाप रे बाप! यह छात्र हैं या गुंडे। खाना न मिलने पर मारपीट, तोड़फोड़ और गोलियां तक चलाईं। होटल मालिक के बेटे विकास की हालत अभी नाजुक बनी है। यूनिवर्सिटी में भी पुलिस ने दोनों छात्र विशाल और रवि की रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम बागपत में पहुंची है। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें