महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : अमर उजाला
शिव बरात का उदघाटन करने पहुंचे थे संगीत सोम
संगीत सोम बुधवार सुबह क्षेत्र के सहसपुर गांव में सिद्धार्थ शेखर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आए थे। हालांकि उन्हें दोपहर बाद शिव बरात का उद्घाटन करना था। लेकिन निजी व्यस्तता के चलते वह सुबह दस मिनट सहसपुर रूककर वापस मेरठ लौट गए।
यहां उन्होंने एक रिपोर्टर के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि कहा कि महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा काफी अच्छी व्यवस्थाएं किए जाने के बावजूद बाबर और औरंगजेब को मानने वाले वहां भी कुछ गलत ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
महाकुंभ में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
होली वाले बयान पर अभिनेत्री पर किया पलटवार
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस दुनिया का ऐसा संगठन है जो लोगों को समृद्ध बनाने और मानवता के लिए काम करता है। पूर्व भाजपा विधायक ने एक टीवी अभिनेत्री के होली को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि ऐसे लोग रहते भारत में हैं और प्रेम पाकिस्तान से करते हैं। ऐसे लोगों को वहीं चले जाना चाहिए।