फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कछुओं की बिक्री करने वालों पर होगी वन्यजीव अधिनियम के तहत कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। वन सेंक्चुअरि क्षेत्र से कछुओं की तस्करी के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मवाना से फरमान और नाजिम निवासी असौडा हापुड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो संरक्षित कछुए, पांच एक्वेरियम मछलियां और कांच के तीन पॉट बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को जिला वन अधिकारी के समक्ष पेश कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार मंगलवार को सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से कछुओं की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो जीवित कछुए, पांच एक्वेरियम मछलियां तथा तीन कांच के पॉट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कछुओं और मछलियों को घरों में सजावट तथा शो-पीस के रूप में रखने के लिए बेचते थे।

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि बरामद कछुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित श्रेणी में आने वाली ब्राउन रूफ्ड टर्टल प्रजाति के हैं। यह प्रजाति अधिनियम की अनुसूची-दो में शामिल है, जिसके शिकार, व्यापार या अवैध कब्जे पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें