फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार होली पर आप नहीं कर सकेंगे ऐसा, सख्त आदेश जारी

Wed, 08 Mar 2017 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
होली
विज्ञापन
होली के मद्देनजर सीओ ने थाना झिंझाना में डीजे संचालकों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें। बुधवार को थाना झिंझाना में बैठक के दौरान सीओ आनंद वर्मा ने डीजे संचालको से कहा कि होली पर किसी को भी अपना डीजे किराए पर नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हैंडी पर डीजे बजाकर नहीं होगा डांस

होली पर डीजे बंद
क्योंकि दुल्हैंडी पर डीजे बजाकर डांस करने के दौरान झगड़े की आशंका रहती है। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को अपने गांवों में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में गांव चौंदहेड़ी, ढिंढाली, नौनांगली, खानपुर, दरगाहपुर, पुरमाफी के अलावा डीजे संचालकों में बिट्टू, किशनलाल, राजपाल, गोकुल चंद, सुरेश, राजकुमार, अंकित सैनी, अमित, बलराम, ऋषिपाल, रामपाल, दीपक आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें