फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार होगी आर पार की लड़ाई : योगेश प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष ने पांच अक्तूबर को नोएडा चलने की अपील की
विज्ञापन


मेरठ। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप का कहना है राज्य की योगी सरकार किसानों के प्रति उदासीन है उसे किसानों की कोई चिंता नहीं है इसलिए इस बार किसान मूड बना चुका है कि उससे आर पार की लड़ाई होगी। इसके लिए पांच अक्टूबर को नोएडा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के घेराव से इसकी शुरुआत होगी।
बुधवार दोपहर गढ़ रोड स्थित वेनिस गार्डन बैंक्वेट हाल में आयोजित समीक्षा और तैयारी बैठक में भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप ने यह बात रखी। जिला संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। योगेश प्रताप ने कहा की किसानों ने अपनी मांगों को लेकर डेढ़ साल पहले दिल्ली की ओर कूच किया था। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व से बात करके उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब जवाब मांगने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानु के सभी जिलों के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ आगामी प अक्टूबर को सबसे पहले सांसद महेश शर्मा के घर और दफ्तर का घेराव कर उनसे जवाब माँगेंगे। संचालन उपेन्द्र सिंह ने किया। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय प्रभारी उपेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रधान, कोशिंदर गुर्जर, राजीव अधाना, हरेंद्र मोरल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें