फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर में युवक की गला रेतकर हत्या

Mon, 18 Mar 2019 03:38 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 परतापुर क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव दिल्ली-देहरादून हाईवे पर परतापुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया। गर्दन पर चाकू के कई प्रहार किए गए। रविवार को शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव की शनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह परतापुर थाना क्षेत्र में बिगबाइट के पास हाईवे किनारे करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। उसके गले और गर्दन पर किसी धारदार हथियार के कई निशान थे और खून बह रहा था। शरीर पर भी कई जगह चोटों के निशान मिले। शव मिलने का शोर मचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और और परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो मोबाइल फोन या अन्य कोई कागजात नहीं मिला। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। जांच में सामने आया कि हाईवे किनारे किसी वाहन से शव को धकेला गया है। इंस्पेक्टर का मानना है कि दूसरी जगह युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शनाख्त के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि ब्रांडेड जूते व कपड़े देखकर लग रहा है कि युवक किसी अच्छे परिवार का हो सकता है। शनाख्त न होने पर जोन के सभी जिलों की पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें