फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। शराब पार्टी के दौरान दौराला चीनी मिल के कर्मचारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी रतनपुरी क्षेत्र के कितास गांव निवासी अरुण प्रजापति है। पुलिस ने उसे मंगलवार शाम दौराला-सरधना मार्ग पर चिरौड़ी नाले के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी सवारी के इंतजार में खड़ा था।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि 17 सितंबर की शाम कितास गांव निवासी अरुण ठाकुर अपने साथियों के साथ गन्ना ट्रक यार्ड के पास ट्यूबवेल पर शराब पी रहा था। इसी दौरान विवाद होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में गुप्तांग में चोट और छाती की पसली टूटने की पुष्टि हुई थी। मामले में पुलिस पहले ही मृतक के फुफेरे भाई अतुल और ट्रैक्टर चालक कृष्ण ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी अरुण प्रजापति को भी गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। खेड़ी निवासी चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें