फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधरे हालात, जेल में मिले चार मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं सुधरे हालात, जेल में मिले चार मोबाइल
विज्ञापन

बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बंजरंगी की हत्या के बाद चर्चाओं में आई बागपत जेल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जेल अधीक्षक ने बैरकों की औचक तलाशी कराई तो बंदियों ने मोबाइल बाहर फेंकने शुरू कर दिए। चार मोबाइल जेल अधीक्षक ने बरामद किए है। जेल अधीक्षक का कहना है कि जेल में सघन तलाशी कराई जाएगी।
दो सितंबर 2019 को कमिश्नर अनीता सी मेश्राम और तत्कालीन आईजी आलोक सिंह ने गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में छापा मारा था। तब वाईफाई मॉडम और दो मोबाइल बरामद हुए थे। यह मामला लखनऊ तक पहुंचा था। दोबारा मोबाइल मिलने से साफ हो गया है कि जिला कारागार में हालात अभी भी सुधरे नहीं है। कई बार जिले के लोगों ने यह शिकायत आला अधिकारियों से की है कि जेल से धमकी दी जा रही है। जिला जेल में चरस ले जाने का मामला भी सामने आ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि मोबाइल बैरक के बाहर पड़े मिले है। जांच कराई जा रही है कि किन बंदियों ने इन मोबाइल का प्रयोग किया है और उनके पास तक कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें