फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, संदूक उठाकर ले गए छत पर, आभूषण और नकदी समेटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर गांव में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। शुक्रवार सुबह जागने पर मुख्य गेट खुला मिला और सामान बिखरा देखकर परिवार को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
मटौर निवासी रामफल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपनी पत्नी मिथलेश और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर पड़ोसी के मकान की दीवार के सहारे उनके घर की छत पर पहुंचे। इसके बाद घर में प्रवेश कर अंदर से मुख्य गेट खोल लिया। चोर कमरे में रखा संदूक उठाकर छत पर ले गए और उसमें रखे कीमती सामान को निकाल लिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, संदूक में उनकी बड़ी बेटी के विवाह के समय के सोने-चांदी के आभूषण, छोटी बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवर, परिवार के पुराने आभूषण और 20 हजार रुपये की नकदी रखी थी। चोर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को परिवार की नींद खुली तो मुख्य गेट खुला मिला। छत पर जाकर देखा तो संदूक खाली पड़ा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। रामफल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें