फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रास्फार्मर चोरी करने आया चोर, करंट से झुलसने से हो गई मौत

विज्ञापन
खंभे पर लटका युवक का शव, घटना की जानकारी करती पु​लिस। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। ट्रांसफार्मर चोरी करने आए गैंग का एक सदस्य ग्राम फफूंडा के जंगल में रविवार रात करंट की चपेट में आ गया। किसान सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे तो जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा औजार बरामद किए। वहीं, ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरों के एक गैंग ने गांव फफूंड़ा के जंगल स्थित ग्राम प्रधान के परिजन महिपाल के नलकूप पर लगे 25 केवी के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। गैंग का एक सदस्य रविवार रात्रि ट्रांसफार्मर नीचे गिराने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा तो करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह पोल पर ही चिपक गया। उसकी मौत हो जाने पर बाकी सदस्य भाग खड़े हुए। किसान सोमवार सुबह में खेतों पर काम करने पहुंचे तो विद्युत पोल पर शव टंगा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव एवं पोल पर टंगे बैग को नीचे उतारा। पुलिस ने बैग से ट्रांसफार्मर खोलने के औजार बरामद किए हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान ललित कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव मोर्चरी भेज दिया है।
चोरों ने रविवार रात्रि में ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया था। जिसमें एक की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। -देवेश सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें