कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक हीट लो बना हुआ है। पाकिस्तान के मध्य और दक्षिण के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री को भी पार कर जाने के कारण ऐसे क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है। इसके अतिरिक्त राजस्थान के कुछ भागों में दिन का पारा कई दिनों से 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इस वजह से पाकिस्तान व राजस्थान से उत्तर पश्चिमी भारत, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, वेस्ट यूपी, उत्तरांचल की ओर करीब 40 किमी प्रति घंटे कर रफ्तार से आने वाली हवाओं के कारण न सिर्फ गर्मी बढ़ गई है, बल्कि धूल के कण भी बड़ी मात्रा में हवाओं के साथ मिलकर आ रहे हैं। इस बीच बरसात न होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा न होने के चलते धूल का असर बना हुआ है। जिसका असर बरसात होने और तेज हवा चलने से कम होगा।
शहर में पीएम 10 का हाल
भूमिया पुल - 330
मोदीपुरम - 292
कंकरखेडा - 277
गंगानगर चौराहा - 220
शारदा रोड - 263
कचहरी चौराहा - 307
लालकुर्ती चौराहा - 321
शास्त्रीनगर - 200
कमिश्नरी चौराहा - 256
(माइक्रोन प्रति घन मीटर में)
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/