मेरठ। सूरजकुंड रोड स्थित प्राचीन सरस्वती मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और सरस्वती मंदिर महिला समिति ने माता रानी की भजन संध्या का आयोजन किया। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष का स्वागत दीप जलाकर किया गया। लोगों ने भारत के गौरवशाली इतिहास और सनातन संस्कृति के जागरण का संकल्प लिया। माता रानी के भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में दुर्गा सप्तशती के पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, सरोज शर्मा और पायल गुप्ता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।