फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अध्यात्म जीवन में लाता है संतुलन, शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस के शिविर में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते शिक्षक स्रोत विद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय रात्रि शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना व योगाभ्यास से हुई। स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल, खेल मैदान व चहारदीवारी के आसपास श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में जैन कॉलेज, बड़ौत के प्रोफेसर प्रज्ञान चौधरी ने जीवन में अध्यात्म का महत्व विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने स्वागत किया। प्रज्ञान चौधरी ने कहा कि अध्यात्म जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को नैतिक मूल्यों को अपनाने और आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने कहा कि भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन आवश्यक है। इस दौरान डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रेनू जैन, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. मनोज आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें