फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में होंगी तीन प्री बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मई में परीक्षा होने के कारण स्कूलों ने लिया फैसला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पब्लिक स्कूलों में इस बार तीन प्रीबोर्ड परीक्षाएं होंगी। सीबीएसई ने मई में बोर्ड परीक्षाएं कराना तय किया है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे दो से तीन महीने का समय इस वक्त स्कूलों के पास है। इसलिए स्कूलों ने इस समय में प्रीबोर्ड परीक्षा कराना तय किया है, ताकि छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार कर सकें।
विज्ञापन

हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों में छात्रों को एग्जाम प्रीपरेशन लीव मिलती थी। इस अवकाश में छात्र रिवीजन करते और परीक्षा के लिए अभ्यास करते थे, लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण स्कूलों में अच्छे से पढ़ाई नहीं हो पाई है। ऑनलाइन कक्षाओं में छात्र परीक्षा की तैयारी नहीं कर सके हैं। छात्रों की लेखन गति भी बहुत प्रभावित हुई है। इसलिए लिखने की रफ्तार बढ़ाने और छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए स्कूलों ने तीन प्रीबोर्ड कराना तय किया है। शहर के कई पब्लिक स्कूलों में इस समय प्रीबोर्ड चल रहे हैं। कई स्कूलों में एक प्रीबोर्ड पूरा हो चुका है, दूसरा चल रहा है। कुछ स्कूलों में पहला प्रीबोर्ड पेपर हो रहा है। अप्रैल में स्कूल तीसरा प्रीबोर्ड कराएंगे, ताकि छात्रों की तैयारी ठीक हो सके। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट के प्रिंसिपल एके दुबे ने बताया कि स्कूल में दो प्रीबोर्ड हो चुके हैं, जल्द ही तीसरे प्रीबोर्ड की तिथि जारी करेंगे और परीक्षा कराएंगे। गार्गी गर्ल्स, सीजेडीएवी सहित अन्य स्कूलों ने भी तीन प्रीबोर्ड कराना तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें