मेरठ। तीनों योजनाओं के किसानों की बढ़े हुए प्रतिकर की मांग के मद्देनजर ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर और मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के बीच वार्ता हुई। वहीं शुक्रवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ ऊर्जा राज्यमंत्री व मेडा उपाध्यक्ष वार्ता कर मामले को गति देंगे। दो जनवरी को ही गंगानगर, वेदव्यासपुरी और लोहियानगर के किसानों ने मांग को लेकर मेडा में डेरा डाल लिया था। अगले दिन मंत्री और अफसरों के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया गया था। इसी मामले में पैरवी के लिए मेडा के सचिव एके सिंह लखनऊ में हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हाइकोर्ट में भी मामले में मेडा अपना पक्ष रखेगा। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। ब्यूरो