फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब ई-बसों से पहुंचेंगे बेगमपुल, करें नमो भारत में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज और बेगमपुल चौराहे के बीच शुक्रवार से 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। यह सेवा मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसटीएसएल) द्वारा शुरू की जा रही है। इससे मेडिकल कॉलेज और गढ़ सड़क के निवासियों को नमो भारत स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


डिपो प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि इस नए रूट पर हर 10 मिनट में बसें उपलब्ध होंगी। अधिकारियों ने हर 10 मिनट में बसों के संचालन का दावा किया है। अभी तक मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल चौराहे तक कोई सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। अब 10 इलेक्ट्रिक बसें नियमित रूप से संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यात्री हर पांच से 10 मिनट के अंतराल में बसें प्राप्त कर सकेंगे। बेगमपुल पर नमो भारत स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को इससे विशेष राहत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल तक का सफर लगभग आधे घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था से यात्रियों का समय भी बचेगा। इस रूट पर अधिकतम किराया 20 रुपये और न्यूनतम किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों ओर से हापुड़ अड्डे तक का किराया दस रुपये होगा।

बस रूट और समय


बसें गोकुलपुर, राधा गोविंद, सराय मोड़, मेडिकल कॉलेज, तेजगढ़ी चौराहा, नई सड़क, सोहराबगेट बस अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा, इंदिरा चौक, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा और जीआईसी होते हुए बेगमपुल चौराहे तक चलेंगी। मेडिकल कॉलेज के पास राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज से पहली बस सुबह 6.20 बजे रवाना होगी। बेगमपुल से पहली बस सुबह 6.50 बजे चलेगी। रात में मेडिकल कॉलेज की ओर से आखिरी बस रात 9.40 बजे और बेगमपुल की ओर से रात 9.05 बजे चलेगी।
विज्ञापन

इस नई सेवा से यात्रियों को मेडिकल कॉलेज से बेगमपुल तक सीधी और नियमित बसें मिलेंगी। पहले इस रूट पर सीधी इलेक्ट्रिक बसें नहीं चलती थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी। अब हर पांच से 10 मिनट में बस मिलने से यात्रा आसान होगी। यह सेवा यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन विकल्प प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें